फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने जब्त की 20 किलो पॉलिथीन

Wed, 13 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एसडीएम ने बुधवार शाम नगर पालिका ईओ के साथ बाजार में पॉलिथीन हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने करीब 20 किलो पॉलिथीन भी जब्त की।  
विज्ञापन

बुधवार शाम पांच बजे एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा पहुंचे। यहां दुकानों पर चेकिंग कर दो दर्जन से अधिक दुकानों से 20 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की। बिक्री कर रहे दो दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई भी की। करीब एक घंटा तक बाजार में चले इस अभियान से बड़ा चौराहा से लेकर करहल चौराहा की दर्जनों दुकानों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान एसडीएम के साथ पालिका ईओ रामपाल और पुलिसबल मौजूद रहा।  
विज्ञापन


प्रदेश में पॉलिथीन की बिक्री, खरीद और इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। जो भी दुकानदार कानून का उल्लंघन करता पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील है कि वो पॉलिथीन का प्रयोग न करे।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें