बीएससी मैथ के सवालों में उलझे परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शनिवार को बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं हुई। बीए हिंदी का में आया सरल पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी नजर आई। वहीं बीएससी मैथ का पेपर परीक्षार्थी सवालों में उलझे नजर आए। सचल दल ने कुरावली के आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक भी नकलची नहीं मिला।
परीक्षार्थी शिल्पी चौहान ने बताया कि गृहविज्ञान के प्रश्न पत्र की जिस तरीके से तैयारी की थी। उसी के अनुसार प्रश्नपत्र आया। इसलिए आज का पेपर सबसे अच्छा हुआ है। परीक्षार्थी नरेला मिश्रा ने कहा कि आशा के अनुरूप प्रश्नपत्र आया है। सुबह परीक्षा देने से पहले काफी तनाव था लेकिन पेपर सामने आते ही राहत की सांस ली। प्रश्नपत्र के उत्तर काफी लंबे थे लेकिन कठिन नहीं थे।
परीक्षार्थी नितिन कुमार ने कहा कि बीएससी प्रथम वर्ष मैथ का प्रश्नपत्र अभी तक से सभी पेपरों में कठिन आया है। तैयार किए गए प्रश्न काफी कम आए। इसके चलते पेपर ज्यादा अच्छा नहीं हुआ। परीक्षार्थी पवन कुमार ने बताया कि बीएससी मैथ का प्रश्नपत्र काफी कठिन आया। उसने गाइड और मॉडल पेपरों से परीक्षा की तैयारी की है।
वहीं जिले के लगभग 77 केंद्रों पर बीएससी जंतुविज्ञान, गणित, बीए हिंदी साहित्य और बीकॉम, एमएससी फिजिक्स और बाटिनी, बीएससी केमिस्ट्री की परीक्षा हुई। इसमें चित्रगुप्त महाविद्यालय के अधीन 34 और नेशनल डिग्री कालेज के अधीन 43 केंद्रों पर परीक्षा हुई। वहीं विश्वविद्यालय के सचल दल ने कुरावली के आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। सचल दल प्रभारी डा. प्रेम प्रभाकर ने बताया कि कोई भी नकलची नहीं मिला। वह अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेंगे।