फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Mon, 08 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार रात करहल सिरसागंज मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, इससे गुस्साए लोगों ने जाम लगाया। काफी देर बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को पीएम के लिए भेजा। सोमवार सुबह लोगों ने फिर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब चार घंटा तक चला ये जाम एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला। 
विज्ञापन


 गांव अतीकुल्लापुर निवासी सुंदर सिंह (22) अपने साथी नगला दलीप निवासी सौरभ के साथ खेत में दवा छिड़ककर घर लौट रहा था। तभी रविवार रात करहल सिरसागंज मार्ग पर असरोही बिजली घर के समीप पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आकर सुंदर सिंह की मौत हो गई। सौरभ को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था। देर रात घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया जिसे थाना पुलिस ने खुलवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह करीब छह बजे एक बार फिर गुस्साए ग्रामीणों ने करहल सिरसागंज मार्ग पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी कर मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक और घायल के परिवारीजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। सुबह छह बजे से लगा जाम करीब 12 बजे तक चलता रहा इसके बाद एसडीएम ने मुआवजा का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम को खोला। जाम खुलने के बाद मार्ग का आवागमन शुरू हो सका।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें