करहल। ग्राम पैरार शाहपुर में मिशन समाधान के तहत कन्या विद्यालय की भूमि का सीमांकन कर ग्राम प्रधान को सुपुर्द किए जाने के तीन माह बाद भी अतिक्रमण नहीं हट सका है। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि 7 मई को मिशन समाधान के तहत पैरार शाहपुर स्थित कन्या पाठशाला के नाम दर्ज भूमि का राजस्व विभाग ने सीमांकन कराया था। सीमांकन के बाद भूमि ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दी गई थी। प्रधान का आरोप है कि इसके बाद भी गांव के कुछ लोगों ने अब तक भूमि से कब्जा नहीं हटाया है। आरोपियों द्वारा सरकारी जमीन पर कंपोस्ट खाद के गड्ढे बना रखे हैं। वहां पशु भी बांधे जा रहे हैं।