फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: इलेवन स्टार और अरसारा की टीम ने जीते मुकाबले

Thu, 22 Jan 2026 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 28 मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते भाजपा नेता भरत गुप्ता। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
किशनी। नगर के सती मंदिर मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को खेले गए मैचों में इलेवन स्टार ने गोकुलपुर की टीम को और अरसारा की टीम ने बदकनसहापुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

गोकुलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 63 रन बनाए। इसमें लकी ने 19, शिवा राठौर ने 15 और रिषी ने 11 रनों की पारी खेली। इलेवन स्टार ने गेंदबाज सोनू और डॉक्टर ने तीन-तीन, विपिन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार ने 6 ओवरों में 64 रन बनाकर मैच जीत लिया। डॉक्टर ने 57 और सोनू ने 10 रन बनाए। गोकुलपुर के अक्षय ने दो विकेट लिए। मैच का शुभारंभ प्रशांत तिवारी ने किया।
दूसरे मैच में अरसारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 96 रन बनाए। अनीश ने 28 और सचिन ने 21 रनों की पारी खेली। बदकनसहापुर के हीरा और डार्बिन तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदकनसहापुर 84 रनों पर ही सिमट गई। हीरा ने 19, अरुण ने 16 और विष्णु ने 11 रन बनाए। अरसारा के गेंदबाज आलोक ने पांच और दीपक ने तीन विकेट लिए। मैच का शुभारंभ भाजपा नेता शशांक उर्फ भरत गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग योगेश पालीवाल, फाद खान, देव चौहान और प्रांशु ने की। स्कोरिंग रिषी कश्यप ने, कमेंट्री गोपाल भदौरिया और प्रशांत शाक्य ने की। इस मौके पर भूरेलाल कठेरिया, राजू बाथम, दीपक कश्यप, शरद चतुर्वेदी, चंदू कमल, सौरभ राठौर, चंदू बाथम, धर्मपाल कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें