फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नो मैपिंग वाले मतदाताओं की हुई सुनवाई, मौके पर हुआ निस्तारण

Thu, 22 Jan 2026 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई। उनको कच्ची मतदाता सूची जारी होने के बाद नोटिस भेजे जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजने के 7 दिन बाद उनके दावे और आपत्ति की सुनवाई बुधवार को की गई। जनपद की सभी तहसील में एसडीएम और तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के दावे और आपत्ति की सुनवाई की गई और उनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जनपद में शुरू हुई फिर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुल 1403413 मतदाताओं में से 144023 मतदाताओं का मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया। इनमें मैनपुरी विधानसभा में 44696, भोगांव में 32831, किशनी में 34521 और करहल में 31975 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई। एसआईआर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहे हैं। मतदाताओं को नोटिस जारी करने के 7 दिन बाद इनकी सुनवाई की जा रही और वैध दस्तावेज देने पर इन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है।
किशनी। बुधवार को जनपद की सभी तहसीलों में ऐसे मतदाताओं की सुनवाई की गई। जहां पर एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे। किशनी तहसील में मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए सुधार प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार घासीराम सहित एआरओ ने मतदाताओं की शिकायत को सुना और उनका निस्तारण किया। जिन मतदाताओं को मैपिंग न होने पर नोटिस मिले हैं, उन्होंने अधिकारियों के सामने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। उसके अनुसार उनकी शिकायतों का समाधान किया गया। इस दौरान एसडीएम ने 17 और तहसीलदार ने 11 मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

कुरावली। तहसील में नो मैपिंग वाले मतदाता अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे। सहायक निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार अरविंद गौतम एवं नायब तहसीलदार अखिल गोयल ने सभी प्रकरणों की सुनवाई करते हुए दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभिलेख की जांच कर आगे की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
करहल। बुधवार को एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने तहसील में पहुंचे मतदाताओं की शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण किया नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं ने एसडीएम के सामने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नो मैपिंग में वे मतदाता है, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा रहा। कुछ मामलों में नाम, उम्र, पता, पारिवारिक विवरण में अंतर पाया गया। इन सभी त्रुटियों को दूर करने के लिए सुधार प्रक्रिया जारी है। इस दौरान तहसीलदार संतोष राजोरिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



रोल प्रेक्षक आज करेंगे एसआईआर की समीक्षा



मैनपुरी। निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के संबंध में आयुक्त आगरा मंडल आगरा, रोल प्रेक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह 22 जनवरी को शाम बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि राजनैतिक दलों के साथ बैठक के बाद रोल प्रेक्षक द्वारा प्राप्त दावे, आपत्तियों के निस्तारण, जारी किए गए नोटिस के संबंध में शाम पांच बजे आरओ तथा एआरओ के साथ समीक्षा करेंगे।

उन्होंने उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मैनपुरी, भोगांव, किशनी एवं करहल से कहा है कि पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त 6, 7, 8 फॉर्मों एवं नोटिसों की बूथवार सूचना तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों पर मतदाताओं के फोटो व मोबाइल नंबर अंकित नहीं किए गए हैं। उनको अनिवार्य रूप से तैयार करके फॉर्मों को नियमानुसार स्वीकृत, अस्वीकृत की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें