मैनपुरी के किशनी में ग्वालियर-बरेली हाईवे पर सड़क हादसे में 65 वर्षीय धार्मिक गायक छेदालाल सक्सेना की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े बजे किशनी प्राइवेट बस स्टैंड के पास हुआ। इस घटना में एक सिपाही समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
छेदालाल सक्सेना क्षेत्र के बसैत गांव के रहने वाले थे। वे धार्मिक कार्यक्रमों में गायक और हरमोनियम बजाने का काम करते थे। मंगलवार को वे अपने साथी संजीव दुबे और फरेंजी निवासी शिवम चतुर्वेदी के साथ कटरा समान में आयोजित गणेश महोत्सव में कार्यक्रम करने गए थे। बुधवार सुबह करीब तीन बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे।