बेटी की दवा लेकर लाैट रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। राहगीर उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार दोपहर बेटी की दवाई लेकर घर जा रहे रिटायर रोडवेज चालक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बाबूराम पुत्र रामलाल निवासी बड़ाहार शनिवार दोपहर अपनी पुत्री की दवाई लेकर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही गांव के सामने पहुंचे, तभी पीछे से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 65 वर्षीय बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीर उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। मृतक रोडवेज से चालक पद से रिटायर हुए थे।