बेवर। गांव नवीगंज में मंगलवार दोपहर दुकान पर जा रहे 70 वर्षीय वृद्ध को मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाते समय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी 70 वर्षीय दिवारी लाल गांव में परचून की दुकान किए हुए थे। मंगलवार दोपहर को वह दुकान पर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे शटरिंग लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने चपेट में ले लिया, हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
वृद्ध के परिजन भी आ गए। आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। मगर, दिवारी लाल रास्ते में ही दम तोड़ चुके थे। मृतक के पुत्र राज किशोर ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।