फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में कैसे होगा अधूरा कोर्स पूरा

Tue, 08 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने में एक माह शेष बचा है और कोर्स अभी तक पूरा नहीं हुआ है, ऊपर से विधानसभा के चुनाव भी सिर पर हैं। वहीं जो समय शेष बचा है उनमें भी छुट्टियां आदि भी पड़ेंगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अधूरी पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थी प्रैक्टीकल देंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से संचालित कालेजों में 85 हजार से अधिक बच्चे इंटर और हाईस्कूल में पढ़ रहे हैं। इन बच्चों को फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं भी देनी हैं। दिसंबर से शुरू हो रहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी तक पूर्ण होनी हैं। वहीं कक्षा नौ एवं कक्षा 11 की गृह परीक्षाएं भी इसी बीच होनी हैं और परिणाम भी बनाना है। इन दिनों इस सबकी तैयारी होनी है।

यह है पढ़ाई की तस्वीर
ज्यादातर कालेजों में पढ़ाई की स्थिति सोचनीय है। नवंबर में इंटर और हाईस्कूल का 60 से 65 प्रतिशत तक कोर्स खत्म करना होता है। वहीं अभी तक इंटर कालेजों में केवल 50 से 55 प्रतिशत ही कोर्स पूरा हुआ है। ऐसे में इतने कम समय में कालेज संचालक बच्चों को कोर्स पूरा कराएंगे या प्रैक्टीकल परीक्षाओं की तैयारी।
विज्ञापन


यह भी होने हैं काम
विभागीय सूत्रों की मानें तो इतने समय में ही जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करानी हैं। वहीं 10वीं की आंतरिक परीक्षा के अंक भी भेजने हैं। साथ ही खेल और शारीरिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी पूर्ण करानी हैं। गृह परीक्षाओं के लिए भी समय सारिणी तैयार करनी है। साथ ही कई शिक्षकों को अन्य जिलों में जाकर प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी लेनी हैं।
 
शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कोर्स प्रैक्टीकल शुरू होेने तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा के बाद बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाने की तैयारी कर सकें। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी जनवरी तक पूर्ण करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

आरपी यादव, डीआईओएस मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें