संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय एक आठ वर्षीय बालिका तीव्र करंट की चपेट में आ गई।
करंट लगते ही बालिका अचेत होकर गिर गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
खरपरी के रहने वाले राजपाल सिंह नोएडा में मजदूरी कर रहे हैं, पत्नी सुनीता बच्चों के साथ गांव में रह रही हैं। रविवार सुबह जब सुनीता घरेलू कामकाज निपटा रही थीं, तभी करीब 11 बजे उनकी आठ वर्षीय पुत्री शानवी कमरे में पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रही थी।
तार लगाते समय शानवी करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गई। बालिका को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने शानवी को मृत घोषित कर दिया।