फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित महिला की गोली लगने से मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। जहां पति का कहना है कि तीन दिन पहले महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट दूसरी ही कहानी कह रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला से दुष्कर्म उसकी मौत से करीब 8-10 घंटे पहले ही हुआ था। स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। एसओ बेवर का कहना है कि महिला के पति ने सिर्फ आत्महत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय घर में तीन वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा मौजूद था। पति का कहना है कि पत्नी बीमार चल रही थी। वह दवा लेकर लौटा तो महिला का शव बरामदे में पड़ा था। पति का आरोप है कि पांच मार्च को पत्नी दवा लेने गई थी। तभी गांव निवासी एक व्यक्ति उसे बाइक पर बैठाकर नवीगंज स्थित एक टेंट हाउस की दुकान पर ले गया। वहां बंधक बनाकर साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। घटना के बाद महिला बेवर स्थित बुआ के यहां पहुंची। छह मार्च को वह पत्नी को लेने बुआ के यहां पहुंचा। तब पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह सात मार्च को दवा लेने बेवर चला गया। घर लौटा तो पत्नी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। डर के चलते उसने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की थी।
वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कुछ और ही कहानी कह कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोली लगने से पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। गोली महिला ने खुद मारी है इस पर भी संदेह है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें