फोटो 3 ऑपरेशन दहन के तहत मादक पदार्थ नष्ट कराते सीओ सिटी। स्रोत विभाग
- फोटो : 1
मैनपुरी। पुलिस महानिदेशक के अभियान ऑपरेशन दहन के तहत शुक्रवार को पुलिस ने 10.08 करोड़ का मादक पदार्थ जला कर नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी व ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
मादक पदार्थ को नष्ट कराने ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ज्योति रोड पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन दहन नशे के विरुद्ध अभियान है। थाना भोगांव और कुरावली पुलिस ने विभिन्न कार्रवाई में स्मैक, चरस, डोडा, हेरोइन आदि सहित करीब 995 किग्रा मादक पदार्थ जब्त किया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10.08 करोड़ रुपये थी। दोनों थानों में दर्ज मादक पदार्थ अधिनियम के कुल 95 मुकदमों का न्यायालय से निस्तारण किया गया। इसके बाद शुक्रवार को मादक पदार्थ को जला कर नष्ट कराया गया है। सीओ ने बताया कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।