फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे: स्लीपर बस की जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल; सुबह-सुबह हुआ हादसा

Wed, 11 Feb 2026 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह-सुबह हादसा हो गया। स्लीपर बस आगे  चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में  बस सवार आठ यात्री  घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के  करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार  सुबह चालक को झपकी आने के बाद स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया।
विज्ञापन


आनंद विहार दिल्ली से स्लीपर कोच मंगलवार रात को करीब 45 सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही थी। बुधवार सुबह तड़केे करीब 3.30 बजे बस जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 94.200किमी के पास पहुंची, तभी चालक वीपी सिंह निवासी नगला देवी कासगंज को झपकी आ गई। अनियंत्रित बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद बस मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायल यात्री सुशील कुमार निवासी गांव भड़रिया श्रीरामपुर देवरिया, दीपक निवासी पलीता थाना कप्तानगंज बस्ती, साधु शरण निवासी पानर महुआ थाना कटैया गोपालगंज बिहार, मोनिका निवासी बुडारी दिल्ली, अश्वनी निवासी मान सरोवर बुराड़ी दिल्ली, विशाल निवासी बी पेंटल मिलन गार्डन दिल्ली, अरुण कुमार निवासी मोहम्मदपुर गोरखपुर, सुशील कुमार निवासी गांव तकीपुर खैर अलीगढ़ को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें