मैनपुरी। भोगांव-बेवर जीटी रोड पर मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटियों की मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य तथ्य जुटाने में लगी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के कछपुरा निवासी बॉबी पत्नी और दो बेटियों के साथ बेवर के नगला टांकन स्थित ननिहाल से लौट रहे थे। सुबह करीब 4.15 पर उसकी बाइक बेवर के जीटी रोड पर बनकिया कट के पास एक कंटेनर की चपेट में आ गई, जिससे बॉबी गंभीर घायल हो गया। उसकी पत्नी व बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने बॉबी को जिला अस्पताल भेजा, यहां से उसे गंभीर अवस्था में सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।