फोटो 1 ईशन नदी पुल पर वाहन चेकिंग करते टीआई। स्रोत विभाग
मैनपुरी। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस अभियान चला रही है। शनिवार रात चेकिंग के दौरान चार वाहन चालक नशे की हालत में मिले। चारों वाहन सीज कर दिए गए। रविवार को चलाए गए अभियान में 5.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
आए दिन होने वाले सड़क हादसे रोके जाने व जिले की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। शनिवार रात को यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ब्रेथ एन्हेलाइजर से वाहन चालकों में अल्कोहल की मात्रा जांची गई। चार वाहन चालक मात्रा से अधिक नशे में मिले। उनके वाहनों को सीज कर दिया गया। रविवार को यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न की भी चेकिंग की। शाम तक कुल 203 वाहनों के चालान कर 5.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।