शुक्रवार को चांद देखने के लिए लोग बेचैन रहे। शाम को छतों पर चढ़कर चांद का दीदार करने के लिए गए, लेकिन चांद नहीं निकला। इसके चलते पहला रोजा रविवार को होगा और तरावीह शनिवार से शुरू हो जाएंगी।
अगर चांद दिख जाता तो शुक्रवार की रात से तरावीह शुरू हो जातीं। वहीं चांद न दिखने से शनिवार से तरावीह शुरू हो जाएंगी। पहला रोजा रविवार को होगा। वहीं शुक्रवार को शाम होते ही लोग चांद देखने के लिए छतों पर गए, लेकिन चांद नहीं दिखा इसके चलते लोगों में बेचैनी रही। वहीं जब चांद नहीं दिखाई दिया तो लोगों ने दूसरे जनपदों में रह रहे अपने रिश्तेदारों और जानकारों से चांद दिखने की बात पूछते नजर आए। जामा मस्जिद के इमाम साहब मोहम्मद शमी अहमद ने बताया कि शुक्रवार को चांद के दीदार नहीं हुए और न ही लखनऊ से कोई खबर मिली है। इसके चलते शनिवार से तरावीह शुरू होंगी और पहला रोजा रविवार को होगा।