फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर नहीं बनने से परेशान हैं उपभोक्ता

Thu, 18 Aug 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में 33 केवीए के बिजलीघर बनने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद भी अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे लोगों को बिजली की अघोषित कटौती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका उपभोक्ताओं में आक्रोश है। 
विज्ञापन

कस्बे में बिजली आपूर्ति को बने उपकेंद्र में दो फीडर है। पहले फीडर से जीटी रोड के  आसपास बसे मोहल्लों के अलावा सदर बाजार में आपूर्ति दी जाती है। वहीं दूसरे फीडर से मोहल्ला कानूनगो यान, घरनाजपुर, महाजनान, कौआ टोला, पठनान आदि पांच दर्जन से अधिक ग्रामों को बिजली मिलती है। पुरानी लाइन होने के कारण आए दिन किसी न किसी गांव में फाल्ट से आपूर्ति ठप रहती है। इससे रोजाना चार से पांच घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। रात में तो अक्सर बत्ती गुल रहती है। इससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। लोगों ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।  

सब स्टेशन बनने से ही मिटेगी समस्या
कुरावली। कस्बे के लोगों की बिजली समस्या को देखते हुए ही शासन ने ग्राम लखौरा में 33 केवीए के सबस्टेशन निर्माण को मंजूरी दी है। इसके बनने के बाद गांवों की लाइनों को नवीन सबस्टेशन से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद कस्बे और गांवों को बिजली की अघोषित कटौती से निजात मिलना संभव है।
विज्ञापन


नहीं हो रही बिजलीघर निर्माण की शुरुआत 
कुरावली। शासन द्वारा मंजूरी मिलने के बाद भी 33 केवीए के बिजलीघर के निर्माण की शुरुआत अभी तक नहीं हो सकी है। इसके कारण क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने शासन, प्रशासन को प्रार्थनापत्र भेजकर जल्द उपकेंद्र निर्माण शुरू कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें