फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, गैर हाजिर 11 अधिकारियों को थमाया नोटिस

Sat, 15 Jun 2024 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। वहीं गैर हाजिर रहे 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया। 
विज्ञापन
घिरोर तहसील में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को पहला संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। घिरोर तहसील में शिकायतें सुनने के लिए डीएम और एसपी पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, एआईजी स्टांप, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, सचिव मंडी घिरोर, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घिरोर शामिल हैं
 

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। ्रतहसील के सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने समस्याएं सुनीं। रामखिलाड़ी निवासी नगला पीपल ग्राम पंचायत अचलपुर ने खेत में जबरन कब्जा कर जोतने, कौशल्या निवासी मधन ने अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत की।
 

नगला भाऊ निवासी महावीर सिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण, चंद्रशेखर वकील ने पेशकार के खिलाफ गलत आदेश करने, सुनील कुमार मिश्रा निवासी बहसी ने पट्टे की जमीन को खारिज करने की शिकायत की। संतोष शाक्य निवासी कोसमा हिनूद ने नाला और तालाब खुदवाने की मांग की। कुल 30 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
 

एसपी विनोद कुमार, एसडीएम सुप्रिया गुप्ता, सीएमओ आरसी गुप्ता, तहसीलदार रवीश कुमार, बीडीओ अवधेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुदीन, जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी नेहा पांडेय, सीडीपीओ प्रभात लक्ष्मी मौजूद रहे।
 

लेखपालों की लगाई क्लास

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने लेखपालों को बताया कि 2016 से लेकर अब तक एक-एक पौधा लगाया होता तो कई पौधे अब तक छाया और फल देने लगते। गोल्डी, अजीत कुमार, रजनी देवी, राहुल यादव, अतेद्र, जिआउद्दीन, चंद्रेश, वीरेंद्र कुमार ने एक एक पौधा लगाकर संरक्षित करने का भी संकल्प लिया।
 
विज्ञापन

वकीलों ने डीएम के सामने रखी मांग

तहसील का 2015 में निर्माण होने बाद अभी तक रजिस्ट्री ऑफिस और रिकॉर्ड रूम चालू नहीं हो सका है। ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यालय जाने के लिए 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बार एसोसिएशन के अभिनंदन यादव, अजय कुमार शाक्य, अमित कुमार, दशरथ चौहान, राघवेंद्र शाक्य ने रजिस्ट्री ऑफिस को चालू कराने, रिकॉर्ड रूम मैनपुरी से सभी खेती संबंधित दस्तावेज तहसील में उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें