फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली कुपोषित बच्चों की जानकारी

Fri, 30 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
डीएम ने ली कुपोषित बच्चों की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर पर दवा वितरित करने को कहा।  
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम चंद्रपाल सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती अति कुपोषित बच्चों, रोहिणी, नेहा के  अभिभावकों से बच्चों को दिये जा रहे उपचार, खाने, नास्ते की जानकारी ली। भर्ती बच्चों के अभिभावको ने बताया एनआरसी में भर्ती होने के बाद बच्चों की हालात में काफी सुधार हुआ है। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने वाले अधिकांश बच्चे स्वस्थ जीवन जी रहे है। दवा वितरण काउंटर पहुंचकर उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। उपलब्ध दवाओं का विवरण दीवार पर लिखने के निर्देश दिए। अस्पताल में करीब 900-1000 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं जिसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के हैं। उन्होंने आयुष विभाग, दन्त वार्ड का निरीक्षण किया। होम्योपैथिक विंग का निरीक्षण कर दवाओं की जानकारी ली। चिकित्सालय में निर्माणाधीन रेंप का निर्धारित मानक डिजायन के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएस डा. आरके सागर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपाल, चीफ फार्मासिस्ट ऋषि प्रकाश यादव, मेटर्न सरोज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें