नदियों में लगा रहे खतरे की छलांग
- फोटो : amar ujala
गांव अंगौथा स्थित नहर में रविवार दोपहर दिव्यांग ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा का रहने वाला कौशलेेंद्र राठौर (27) दिव्यांग है और शराब पीने का आदी है। बताते हैं कि दोपहर 12 बजे वह गांव स्थित नहर के समीप पहुंचा। वहां कुछ देर रुकने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। युवक को नहर में कूदता देख वहां मौजूद लोगाें ने हड़कंप मच गया। गांव निवासी नीरज ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। तत्काल मौके पर कोबरा दो पर तैनात सिपाही पहुंच गए। वहां लोगों से बात करने के बाद तैराकों को नहर में छलांग लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक चली तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लग सका।
थानाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुुंचकर मृतक परिवारीजनों से बातचीत करने के साथ ही गोताखोरों को नहर में तलाश के लिए उतारा। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी।