फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड कैंप में हंगामा

Fri, 12 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्राथमिक विद्यालय नगला पजाबा में आधार कार्ड बनाए जाने के शिविर में लोगों ने हंगामा कर दिया। कई लोगों का आरोप था कि आधार कार्ड के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम को शिविर संचालक कोई अधिकृत पत्र भी नहीं दिखा सके। एसडीएम ने आधार कार्ड बनाने वालों को उनके उपकरणों सहित पुलिस बुलाकर कोतवाली भिजवा दिया।
विज्ञापन



गुरुवार को नगर के प्राथमिक विद्यालय नगला पजाबा में आधार कार्ड बनाए जाने का शिविर लगाया गया था। दोपहर करीब एक बजे कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि आधार कार्ड के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है और पंजीकरण में लापरवाही बरती जा रही है।

 सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर एसएन यादव ने जब आधार कार्ड बनाने वाले युवकों से उनका अधिकृत प्रमाण पत्र मांगा तो वह चुप्पी साध गए। आधार कार्ड शिविर के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। आधार कार्ड बनाने वालों को संदिग्ध देख एसडीएम ने पुलिस बुलाकर चारों युवकों और उनके उपकरणों को कोतवाली भिजवा दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन



उधर प्राथमिक विद्यालय नगला पजाबा में आयोजित शिविर के लिए प्रधानाध्यापक से अनुमति भी नहीं ली गई थी। प्रधानाध्यापक उस्मान खान ने बताया कि बुधवार को भी यहां आधार कार्ड बनाए गए थे। दो दिनों से आधार कार्ड बनाने के चक्कर में स्कूल में चल रही परीक्षाएं भी नहीं हो पा रही हैं।


आधार कार्ड बनाने का काम राजस्थान की एक कंपनी कर रही है। नगला पजाबा में भी कंपनी की ओर से नियुक्त युवक ही आधार कार्ड बना रहे थे लेकिन इन्हें जागीर विकास खंड क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विद्यालय में आधार कार्ड शिविर लगाने के लिए उनके द्वारा प्रधानाध्यापक से अनुमति भी नहीं ली गई। मामले की जांच नायब तहसीलदार कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएन यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें