फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहुली के लोगों का प्रदर्शन, पानी की मांग

Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीषण गर्मी में दिहुली के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोगों ने प्रदर्शन कर कस्बे में पानी की टंकी लगवाने और पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

कस्बा के मोहम्मद कलीम का कहना है कि मोहल्ला पठान और फकीर में सबसे बुरा हाल है। यहां के अधिकतर लोग मजदूरी करते हैं। संपन्न लोगों ने सबमर्सिबल लगा ली हैं। कई लोगों को बहुत दूर से पानी लाना पड़ता है । रिजाउल मुस्तफा का कहना है कि दोनों मोहल्लों की आबादी लगभग 2600 है। केवल छह हैंडपंप हैं उनमें से भी पांच खराब हैं। मोहम्मद अजहर का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। 
कस्बे के लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम से पानी की टंकी लगवाने व पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है । इस मौके पर रिजाउल मुस्तफा, नसीम खंा, इस्ताकरूल, बब्लू खंा, छोटे अली, फकरुद्दीन, जाहिद अली, जल्लालुददीन, हबीब, जफरुद्दीन, ब्रजकिशोर, इसफाक, लहीम, इकबाल, इदरीष, जीमल आदि मौजूद थ्‍े।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें