फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डीजल भरी कैन में धमाका, दो झुलसे

Sun, 14 Dec 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 4 जिला अस्पताल में भर्ती आग में झुलसा बालक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अकबेलपुर में रविवार सुबह अलाव के पास रखी डीजल की कैन ने आग पकड़ ली और तेज धमाके से फट गई। विस्फोट में आग ताप रहे बालक सहित दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

गांव के सुनील कुमार का पुत्र कन्हैया (11) रविवार तड़के घर के पास ही अलाव ताप रहा था। पास ही संजू का पुत्र शिवम (17) और कुछ अन्य लोग बैठे थे। आग को तेज करने के लिए किसी ने कैन में रखा हुआ डीजल डाला और कैन को अलाव के पास ही रख दिया। किसी ने ध्यान नहीं दिया कि आग कैन तक पहुंच गई। आग लगने के बाद डीजल भरी कैन तेज धमाके के साथ फट गई। इसकी चपेट में आकर कन्हैया और शिवम गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुन परिजन और ग्रामीण आ गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें