फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का-मुक्की के बाद बैंकों से निकाल पाए कैश

Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो दिन बाद सोमवार को बैंक खुले तो कतार लग गई। लोग खातों से रुपये निकालने के लिए धक्का मुक्की करते नजर आए। तो एटीएम पर सुबह से ही लोग लाइनों में लग गए। शाम तक वहां भी कैश समाप्त हो गया।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण लोग रुपये निकालने के लिए परेशान रहे। सोमवार को बैंक खुलते ही लोग लाइनों में लग गए। बैंकों में भीड़ का दबाव बढ़ने पर सुरक्षा गार्डों को मशक्कत करनी पड़ी। कुछ बैंकों में रुपये निकालने के लिए दो काउंटर बनाए गए। सामान्य के अलावा महिलाओं तथा बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन लगवाकर काउंटर बनाए गए। खातों से रुपये निकालने के लिए लोग धक्का मुक्की करते नजर आए। सुबह से ही कैश वाले एटीएम पर भी लंबी कतार रही। सोमवार को भी अधिकांश एटीएम में लटके नो कैश के बोर्ड ग्राहकों को मुंह चिढ़ाते रहे। जिन एटीएम में कैश था वहां भी शाम तक कैश समाप्त हो गया। नोटबंदी से जूझ रहे लोगों को रुपये निकासी की सीमा तय होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी कई ग्रामीण बैंक की शाखाओं तथा डाकघरों में कैश नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें