फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस में तोड़फोड़, चालक परिचालक पीटे

Fri, 11 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
डग्गामार बस में तोड़फोड़, चालक परिचालक पीटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डग्गामार बस में शुक्रवार सुबह सवारियां भरने पर चालकों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस दोनों बसों को थाने ले आई।  
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर डग्गामार बसें बेरोकटोक फर्राटा भर रही हैं। अंधाधुंध सवारियां भरने की होड़ में आपस में ही भिड़ जाते हैं। शुक्रवार सुबह गोला बाजार निवासी बस स्वामी और लालू यादव के बस चालकों के बीच ईशन नदी पुल के समीप सवारियां भरने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इस दौरान रमाकांत पक्ष के साथ आए युवकों ने लालू के चालक और परिचालक को बस से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लाठी डंडा लेकर आए युवकों ने बस के शीशे आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा होता देख किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर गोलाबाजार निवासी सभी आरोपी युवक मौके से भाग गए। पुलिस दोनों ही बसों को थाने ले आई। थाने में मौजूद लालू पक्ष के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। समझौता के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें