फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फर्रुखाबाद जाने के लिए बसों और ट्रेनों में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 15 Jan 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 बेवर बस स्टैंड पर फर्रुखाबाद जाने वाली बस में चढ़ने की कोशिश करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बसों और ट्रेनों में रही। बुधवार को जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु फर्रुखाबाद गंगा स्नान के लिए रवाना हुए। बसों की कम संख्या के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, ट्रेनें खचाखच भरे होने के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर मैनपुरी से सुबह से ही श्रद्धालु फर्रुखाबाद जाने वाले बसों से रवाना हुए। बेवर डिपो के बस स्टैंड पर भी फर्रुखाबाद के लिए जाने वाली बसों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि पर्व को देखते हुए फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
मैनपुरी रेलवे स्टेशन से फर्रुखाबाद जाने के लिए दो पैसेंजर और कालिंदी एक्सप्रेस चलती है। बुधवार को फर्रुखाबाद जाने के लिए आम दिनों की अपेक्षा यात्रियों की अधिक भीड़ रही। टूंडला-फर्रुखाबाद और शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में जगह पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। ऐसा ही हाल कालिंदी एक्सप्रेस का रहा।
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने किया दान
मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को भी मनाया गया। दोपहर बाद शुभ मुहुर्त शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को भी मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। ज्योंती, किशनी, घिरोर, करहल सहित नगर क्षेत्रों में भी भंडारे का आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें