फोटो 17 मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सीएमओ डॉ़ आरसी गुप्ता। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में रॉकफोर्ट वीसीसी ने शिवांश वॉरियर्स को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंच रहे हैं।
शिवांश वॉरियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिवांश वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए। बल्लेबाज तुषार भारद्वाज ने शानदार 104 रनों की पारी खेली। शोएब ने 21 और पारस कश्यप ने 13 रन बनाए। रॉकफोर्ट वीसीसी के मुकुल यादव ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ट ने 17.5 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाज जय कुमार ने 58, प्रथम सलूजा ने 43 और राजेश राणा ने नाबाद 27 रन बनाए। शिवांश वॉरियर्स के शोएब ने दो विकेट लिए।
इससे पहले सीएमओ डॉ़ आरसी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रॉकफोर्ट के जय कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ने प्रदीप मिश्रा ने प्रदान किया। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अमित दीक्षित, संयोजक विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, डॉ़ बीके सिंह, आलोक गुप्ता, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग आसिफ रजा और देवेश शर्मा, स्कोरिंग आरजू सक्सेना और मृदुल रायजादा ने, कमेंट्री अनुराग यादव, चेतन चतुर्वेदी, नीरज यादव और सुनील शुक्ला ने की।