मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहा है। मंगलवार को खेले गए पूल ए के तीसरे मैच में एकता क्रिकेट क्लब ने नियति क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया है। दूसरी हार के साथ लीग में नियति क्लब का सफर समाप्त हो गया है।
मैच में नियति क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में नियति क्लब ने सात विकेट खोकर 154 रन बनाए। शिखर चतुर्वेदी ने 60, अभिषेक यादव ने 27 और आनंद राज ने 17 रन बनाए। एकता क्लब के अमन कुमार ने पांच अैर आकिल मंसूरी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्रिकेट क्लब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 158 बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज आर्यन चौधरी ने 64, हर्ष त्यागी ने 49 और आकिब अंसारी ने 40 रन बनाए। नियति क्लब के नितिन मुकेश ने दो और अभिषेक यादव ने एक विकेट लिया।
मैच से पहले मुख्य अतिथि पीपी चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास मिश्रा और अमित दीक्षित ने एकता क्लब के अमन कुमार को प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और विशाल वर्मा ने, स्कोरिंग आरजू सक्सेना और मृदुल रायजादा, कमेंट्री नीरज यादव और मनोज मिश्रा ने की।