नगर देवी रोड स्थित नदीपार सय्यद बाबा शाह सूफी सुदा बक्स के चल रहे दो दिवसीय उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन हो गया। शनिवार रात्रि को रातभर कव्वालियां हुईं, उसके बाद शुक्रवार को कव्वालियों व शाम सात बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें जायरीनों ने चादरपोशी कर देश में अमन और चैन के साथ सलामती की दुआ की।
उर्स में कव्वाल पार्टियों ने एक से बढ़कर एक कलाम प्रस्तुत किए। उर्स में बड़ी तादाद में हिंदू और मुस्लिम लोगों ने शिरकत की। फातिहा में मुल्क सलामती के लिए और अमन चैन के लिए दुआ की गई। इसके बाद सभी को तबर्रुक तकसीम किया गया। दरगाह के मुतवल्ली एहसान इलाही, बड़ी खानकाह के सज्जादा नशीन हाजी अब्दुर्रहमान खां चिश्ती, छोटी खानकाह के सज्जादानशीन हाजी हासिम जमाल खां, नदीम इलाही, अंसार अहमद, मेहराज इलाही, चंदा, यूनुस, रिजवान, सहाबुद्दीन, समाजसेवी अरुण गुप्ता, धनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।