यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। इस दौरान कापियों में कई खामियां निकल रही हैं। वहीं शुक्रवार को एक केंद्र पर हाईस्कूल संस्कृत विषय की एक ही रोल नंबर की दो कापियां निकलीं। वहीं छह बी कापियों पर कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर ही नहीं हैं। इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से बोर्ड को भेज दी गई हैं।
शुक्रवार को मूल्यांकन के दौरान क्रिश्चियन इंटर कालेज में हाईस्कूल संस्कृत विषय की एक ही रोल नंबर की दो कापियां निकलीं। वहीं मूल्यांकन केंद्र नेशनल इंटर कालेज भोगांव में हाईस्कूल की छह बी कापियों पर कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर ही नहीं हैं। इतना ही विद्यार्थी द्वारा भी कापी नहीं भरी गई है। इसकी जानकारी बोर्ड को पत्र के माध्यम से भेज दी गई है। वहीं यह बात दिनभर केंद्र पर चर्चा का विषय बनी रही।
वहीं क्रिश्चियन इंटर कालेज अब तक 53295 हाईस्कूल की कापी चेक हो गई हैं। नर सिंह यादव इंटर कालेज करहल में अब तक इंटरमीडिएट की 58422 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जीआईसी में इंटर की सर्वाधिक 73328 कापियां चेक हो गई हैं। वहीं नेशनल इंटर कालेज भोगांव में अब तक हाईस्कूल की अब तक 71 हजार से अधिक कापियां चेक हो चुकी हैं।