फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेजी से बढ़ रहा डेंगू...शहरी क्षेत्र में मिले मरीज; अस्पताल में कराए गए भर्ती, अब तक आठ पॉजिटिव

Tue, 15 Oct 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में डेंगू तेजी से बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्र के दो मोहल्लों में डेंगू के मरीज मिले। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक आठ लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में भर्ती डेंगू की मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में डेंगू के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। शहर के मोहल्ला भरतवाल और वंशीगोहरा में दो महिलाएं डेंगू संक्रमित मिली हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी सीमा देवी (55) पत्नी रविंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से डायरिया के साथ खून के दस्त हो रहे थे। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच कराई गई तो वे डेंगू पॉजिटिव निकलीं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के ही मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी सरिता देवी (60) पत्नी बाबूराम को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ डायरिया की दिक्कत है। 

परिजन ने सोमवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान वे डेंगू पॉजिटिव निकलीं। उन्हें जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल में डेंगू से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मंगलवार 296 मरीजों की जांच कराई गई।

अस्पताल से पांच मरीजों को दी गई छुट्टी

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सोमवार तक पांच डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती थे। जिन्हें मंगलवार की सुबह छुट़्टी दे दी गई। अब दो नए मरीज ही भर्ती हैं। फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि डेंगू से पीड़ित मरीजों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वे जिला अस्पताल में उपचार के लिए आएं उन्हें हर संभव उचित उपचार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें