फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में तोड़फोड़, चालक और सवारियों से मारपीट

Tue, 04 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
बस में तोड़फोड़, चालक और सवारियों से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना करहल क्षेत्र के सरसई नावर के समीप झंडा चढ़ाकर लौट युवक की बस से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को किशनी बस स्टेंड ले आया। वहां बस का पीछा कर आ रहे मृतक परिवारीजनों व ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए सवारियों से मारपीट कर दी। मारपीट में दो महिलाएं भी घायल हो गईं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हरीसिंहपुर निवासी पिंकू चौहान की बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में अनुबंधित है। मंगलवार को बस इटावा से बेवर सवारियां लेकर जा रही थी। तभी ऊसराहार किशनी थाना क्षेत्र की सीमा से लगे गांव चंदरपुरा से झंड़ा चढाकर लौट रहे कुछ लोगों ने बस को रोक लिया। शराब के नशे में धुत युवक बस पर चढ़ गए। कई बस पर लटक गए। सरसई नावर के समीप सड़क पर गड्ढा आने पर अचानक विकास यादव नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस रुकते ही साथी युवक भी नीचे उतर आए। अनहोनी की आशंका के चलते चालक बस को लेकर किशनी बस स्टेंड पर आ गया। तभी पीछा करते आ रहे मृतक परिवारीजनों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। बस में तोड़फोड़ करने के साथ चालक के साथ भी मारपीट शुरू कर दिया। पत्थर लगने से बस में बैठी मीरा देवी निवासी ब्रजराजपुर थाना ऐरवा कटरा और सीमा देवी निवासी नगला तारा कुसमरा गंभीर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक ने बस को थाने में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें