फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मूल अधिकारोें में नाैकरी को शामिल करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सादेश अली मसीह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी नौकरी पाने के अधिकार को मूल अधिकार बनाया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति अदालत में मुकदमा दायर कर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सके। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार नौकरी न दे तब तक हर महीने 11900 रुपये प्रति माह दें। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध और विनाश से बचाने के लिए वैश्विक भागीदारी और शांति मंत्रालय बनाया जाए।
किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की कानूनी गारंटी दी जाए। राजनीतिक बेरोजगारी दूर करने के लिए वर्करशिप एक्ट बनाया जाए। इस दौरान तारावती चौहान मंडल अध्यक्ष, वासु देवी जिला संयोजक, अनीता शाक्य जिलाध्यक्ष, मीरा देवी, वीरावती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें