फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ई-रिक्शा पलटने से 9 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में कुरावली मार्ग पर बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा पलटने से तीन बच्चों सहित 9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर को ईशन नदी पुल से ई-रिक्शा तादाद से अधिक 11 लोगों को बैठा कर कुरावली की तरफ जा रहा था। रिक्शा जब माता शीतला देवी मंदिर के पास पहुंचा बाइक को ओरवटेक करने के दौरान रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी सोनी, रजिया, डाॅली, सोनी, शर्मिला, निधि, 10 वर्षीय परी, 10 वर्षीय जयसिफा, आठ वर्षीय आसिफा घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायल सोनी ने बताया कि वह लोग कुरावली अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें