फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: व्यापारियों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने की मांग

Mon, 16 Nov 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 10 कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा। संगठन की ओर से 60 वर्ष की उम्र के बाद व्यापारियों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के स्टॉक का बीमा कराने की जिम्मेदारी सरकारी स्तर पर सुनिश्चित हो। कॉमर्शियल विद्युत दरों को घरेलू दरों के बराबर किया जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के व्यापारियों को भी कम से कम पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का विभिन्न सरकारी विभागों में पंजीकरण आजीवन किया जाए। जीएसटी की प्रक्रिया सरल बनाने के साथ मंडी समिति शुल्क समाप्त कर उसे समायोजित किया जाए। लखनऊ में किसान भवन की तर्ज पर व्यापारियों के लिए व्यापार भवन का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, चंदन जैन, राहुल जैन, कीर्ति मोहन, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें