फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका की सैफई में मौत

Mon, 08 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शोक व्यक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धरने पर हालत बिगड़ने के बाद सैफई अस्पताल में भर्ती कराई गई आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका रूबी चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों और आंगनबाड़ी केंद्र संचालिकाओं का आरोप है कि डीपीओ की सेवा समाप्ति की धमकी के बाद से रूबी सदमे में थी और  हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इन्होंने एक ज्ञापन भी डीएम  को सौंपा है।
विज्ञापन


रूबी चौहान गांव बिछिया की रहने वाली थी और काफी पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह पिछले 11 सालों से आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी। गत 11 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका और सहायिका मानदेय बढ़ाने, रिक्त पदों पर भर्ती, आंगनबाड़ी के साथ अभद्रता करने वाले प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दे रही है। चार दिन पहले धरने पर ही रूबी की हालत बिगड़ गई थी। उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। प्रभारी डीपीओ साहब सिंह यादव का कहना है कि रूबी चौहान काफी समय से ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित थीं, कुछ दिन पहले उन्होंने बीमारी का हवाला देते हुए अवकाश भी मांगा था। बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है। उनपर लगाए जा रहे आरोप गलत है। कार्यकत्रियों की मांगों से सहायिकाओं का कोई सरोकार भी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें