फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत पर काम करने गया था अधेड़, इस हाल में मिला शव, देखकर चीख पड़े घरवाले

Mon, 03 Jul 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में खेत पर काम करने गए अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव इस हाल में मिला जिसे देखकर घरवाले चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। 
विज्ञापन
औंछा थाना, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम एक अधेड़ का शव खेत पर पड़ा मिला। घर वालों को जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।   

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के ईकरी गांव की है। गांव निवासी गिन्नी सिंह (55) रविवार की शाम पास के गांव झींगना के पास स्थित खेत पर काम करने गया था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर घर वालों ने सोचा काम अधिक होगा तो वहीं रुक गए होंगे। सोमवार की सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो गिन्नी खेत पर पड़ा था। उन्होंने सामान्यतौर पर हाल जानने के लिए आवाज लगाई तो उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। गिन्नी का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च तो करने लगा लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा तो किए हैरान करने वाले खुलासे

पुलिस ने परिजन से बात करके कुछ जानकारी ली। परिजन ने बताया कि गिन्नी शराब पीने का आदी था। वह काम करने के लिए खेत की तरफ आया था। ग्रामीणों ने बारिश में निकले किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें