फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हाथ से छूटा शराब का गिलास... तो बेटी को बेरहमी से पीटा, बचाने आई मां पर डंडे बरसाए

Sun, 11 Aug 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में हाथ से शराब का गिलास छूट गया तो बेटी को बेरहमी से पीटा। मां बचाने आई तो उसे घर से घसीटकर बाहर ले जाकर डंडे बरसाए। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराब का गिलास बेटी के हाथ से छूट कर टूट गया। बस इसी बात पर पिता बौखला गया। बेटी की बेरहमी से पिटाई की। जब पत्नी बचाने के लिए आई तो उसे खींच कर घर के बाहर ले गया और डंडे से पीटा। आरोपी के खिलाफ पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहजहानपुर की है। शराब का नशा इंसान को इस कदर अंधा कर देता है कि वह भला बुरा सब कुछ भूल जाता है। मोहल्ला शाहजहानपुर निवासी गुंजन यादव ने पुलिस को बताया कि पति हेम सिंह आए दिन पीटते रहते हैं। बेवजह गाली गलौज करना उनका रोज का काम हो चुका है। 

8 अगस्त की शाम पति शराब पी रहे थे। तभी वहां आई पुत्री के हाथ से शराब का गिलास गिर कर टूट गया। इसी बात पर पति आग बबूला हो गया और बिना कुछ सोचे समझे बेटी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बेटी को पिटता देख जब वह बचाने के लिए गईं तो आरोपी उसे भी खींच कर घर के बाहर ले गया। 
विज्ञापन


सड़क पर गिराकर उनकी पिटाई की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति के एक अन्य महिला के साथ संबंध है। जिस कारण वह न तो खर्च देता है न हीं घर में कोई सामान लेकर आता है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें