फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन योग करने से शरीर बनता है निरोगी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पतंजलि परिवार के तत्वावधान में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 14वें दिन योग प्राणायाम, व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षकों ने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक होरी लाल ने बताया कि योग प्राणायाम से कई बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से कई रोग दूर हो जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करना चाहिए। उन्होंने योग से होने वाले कई फायदों को भी बताया। इसके अलावा प्रशिक्षक कुसुम और धीरेंद्र फौजी ने भी प्रशिक्षण दिया।
पूर्व फौजी सुभाष बाबू सिंह चौहान ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने नए-नए योग व्यायाम का प्रदर्शन उपस्थिति जन समूह का मन मोह लिया। इसी क्रम में डाक्टर अखिलेश पाल सिंह ने बताया कि योग में उनकी जीवन शैली में भारी बदलाव किया है। शारीरिक क्षमता में आशातीत वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन नियमित योग करने पर बल दिया। उमेश सक्सेना और संतोष मिश्रा ने योग अभ्यास में बढ़ रही प्रतिदिन संख्या पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से कहा कि बिना किसी खर्च के योग द्वारा शरीर को निरोगी रखे। अपनी आर्थिक क्षमता बढ़ाएं, बीमारियां दूर भगाएं। इस मौके पर यशवीर सिंह व विमला सक्सेना ने सभी को धन्यवाद दिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें