फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चरमराई बिजली व्यवस्था

Mon, 20 Jul 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 41 सिविल लाइन क्षेत्र में बाबा कालोनी में बिजली की लाइन पर टूट कर गिरा पेड़। स्रोत विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बारिश होती रही। बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्र में 8 से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं शहरी क्षेत्र में भी 5 से 6 घंटे की बिजली कटौती से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में सुबह 5 बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई ग्रामीण अंचल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुचेला, दन्नाहार, कांकन, घिरोर, बरनाहल, करहल आदि के कई इलाकों में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने और फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। शहर के पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में देवपुरा, खरगजीत नगर, पंजाबी कालोनी आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अंडर ग्राउंड केबल में फाल्ट के चलते प्रभावित हो गई। यहां करीब दो से तीन घंटे आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
देवी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में श्मशान घाट रोड पर पीपल के पेड़ की टहनी टूटने से करीब 5 घंटे तक 1000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ज्योंती रोड उपकेंद्र क्षेत्र में गौतमबुद्ध इंटर कालेज वाली गली में पांच घंटे से अधिक समय तक फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में बाबा कालोनी में पेड़ टूटने के कारण आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित रही। करहल रोड उपकेंद्र क्षेत्र की आपूर्ति बारिश के चलते दिन भर आपूर्ति प्रभावित होती रही। बिजली विभाग के कर्मचारी बारिश में ही लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें