फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आर्थिक तंगी पर व्यापारी से की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो बदमाश; तमंचा और नकदी बरामद

Sat, 03 Jan 2026 08:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बदमाशों ने व्यापारी को लूटने की योजना बनाई। तमंचे के बल पर नकदी लूट ले गए। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में अलालपुर बाईपास पर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक को बंधक बनाकर लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, कब्जे से तमंचा कारतूस व नकदी बरामद हुई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि नाहिली रोड निवासी व्यापारी नीटू गुप्ता 17 दिसंबर की शाम को अलालपुर बाईपास मार्ग पर स्थित कोल्ड ड्रिंक की गोदाम पर थे। तभी तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनके साथ लूट की वारदात अंजाम दी थी। उनसे करीब एक लाख की नकदी और अंगूठी आदि लूट ले गए थे। खुलासे को लेकर थानाध्यक्ष व अन्य टीमें लगी थीं। 

शुक्रवार रात को थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। इनके पास अवैध असलहा भी हैं। इस सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। रेलवे क्रॉसिंग कोसमा स्टेशन के पास से लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ करने पर अपने नाम अंकित कुशवाह निवासी काशीराम काॅलोनी कस्बा थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद और वसीम खान बाबू निवासी जेवरा रोड थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद बताया। इन लोगों ने व्यापारी से लूट करने की घटना कबूल की। कब्जे से तमंचा कारतूस व 7230 रुपये की नकदी भी मिली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हालात ठीक नहीं थे, इसलिए अंजाम दी वारदात
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ करने पर लुटेरों ने बताया कि उनके आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। जिस वजह से उन्होंने घटना को अंजाम दिया। अंकित पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं वसीम खान पर पहला लूट का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें