फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। करहल में माहौल खराब करने के बाद गुरुवार को भोगांव में कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। हालांकि नगर के जागरूक नागरिकों ने अराजक तत्वों के मंसूबों को सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुर्गा शोभायात्रा एवं मेहंदी का जुलूस निकालने से पहले कुछ अराजक तत्वों ने शाम लगभग सात बजे नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग कस्तूरबा वाली गली में हनुमान मंदिर के निकट मुख्य मार्ग पर कचरा उठाने वाली हथठेली में जानवरों की हड्डियां एवं गंदगी डाल दी। यह देख लोगों में रोष फैल गया। साथ ही माहौल भी तनाव पूर्ण हो गया। नगर के मोहम्मद फिराज, मो शोएब, गुलजार मास्टर, आफरोज, सुरेंद्र सिंह चौैहान, राजेंद्र सोनी, गौरव यादव, मोहित यादव, कुलदीप यादव, अशोक फौजी आदि इसकी निंदा की। साथ ही कहा कि ऐसे अराजक तत्वों को कभी माफ नहीं किया जा सकता जो कि नगर की फिजा को खराब करने का प्रयास करते हैं। नगर के संभ्रांत नागरिकों ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर आवागमन सुचारु कराया। गौरतलब है कि करहल की घटना के बाद प्रशासन काफी दिनों से चौकन्ना था। कई बार दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों की बैठक की गई। इसमें हर पहलू पर चर्चा कर शांति पूर्वक कार्यक्रम को कराने की अपील की गई लेकिन अराजकतत्वों ने प्रशासन की इस मंशा को पलीता लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें