फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिला अज्ञात युवक का शव

Tue, 22 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कार में मिला अज्ञात युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में लावारिस खड़ी कार से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। कार पर पलवल हरियाणा का नंबर है, पुलिस उसके जरिए कार मालिक और युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बताया  जा रहा है कि  सफेद रंग की इंडिगो कार बेवर के मोटा रोड तिराहे के पास सुबह 11 बजे से खड़ी थी। देर शाम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने कार खोलकर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा था। कार पर एचआर30 एल5147 नंबर की प्लेट लगी है।मृतक युवक की उम्र 30 वर्ष के लगभग है। थाना पुलिस ने बताया कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सुमन पांडे पुत्र सियाराम पांडे निवासी पलवल फरीदाबाद हरियाणा के नाम से है। एसओ बेवर ने बताया कि पलवल में संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें