फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से गैस चोरी करते एक गिरफ्तार

Mon, 01 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मारुति में पकड़े सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार रात स्वाट टीम ने जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे खडे़ गैस टैंकर से गैस चोरी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर दो गैस टैंकर, रिफलिंग मशीन, वैन और 12 सिलेंडर बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान दूसरे टैंकर का चालक चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह ने टीम के साथ थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित शीतला पेट्रोल पंप के पीछे एक खाली प्लाट में गैस टैंकर से गैस चोरी कर एक टैंकर के चालक को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। टैंकर चालक वहां गैस टैंकर से रिफलिंग कर गैस चोरी कर रहा था। टीम ने वहां से दो भरे टैंकर, रिफिलिंग मशीन, वैन में भरे 12 सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं कार्रवाई के दौरान टैंकर के चालक नंदलाल निवासी गोरखपुर को टैंकर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर टैंकर का चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। वहीं गैस रिफिलिंग करते समय वहां मौजूद लोग भी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

प्रभारी की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस बरामद टैंकर, वैन, सिलेंडर आदि को थाने ले आई। वहीं एक गैस टैंकर घटनास्थल पर ही खड़ा है। थाना पुलिस अब गैस टैंकर से चोरी करने वाले गिरोह की तलाश में जुटी है। जांच में कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें