फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ठहरे व्यापारी के लाखों रुपये पार

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद पड़ताल करती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे आटो पार्ट्स व्यापारी के करीब दो लाख रुपये चोरी हो गए। शुक्रवार को व्यापारी बाजार से भुगतान लेने मैनपुरी आया था। उक्त मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के हरीपुरा बड़ा मोहल्ला निवासी हितेंद्र कुमार आटो पार्ट्स का कारोबार करते हैं। इसके चलते मैनपुरी बाजार से माल का भुगतान लेने के लिए आना जाना लगा रहता है। शुक्रवार को हितेंद्र माल के भुगतान के लिए मैनपुरी पहुंचे। उनके साथ चालक इकबाल भी था। वो हर बार की तरह इस बार भी आगरा रोड स्थित राजीव पैलेस में ठहरे। रूम नंबर 103 में फ्रेश होने के बाद वो खाना खाने के लिए सुबह करीब नौ बजे कोर्ट रोड स्थित भोजनालय पहुंचे। करीब 10 बजे होटल वापस लौटने पर जब वो होटल के कमरे में पहुंचे तो उनके बैग में रखे 1.90 लाख रुपये वहां नहीं थे। चोरी की जानकारी होते ही होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पहुंची कोतवाली पुलिस व्यापारी के शक के आधार पर गोपी नाथ अड्डा निवासी सोनू और विकास को थाने ले आई। लेकिन पूछताछ के दौरान दोनों ही युवकों ने घटना में शामिल होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


एसएसआई का कहना है कि व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उक्त घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें