फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की शराब सहित छह तस्कर पकड़े

Thu, 28 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार रात छापा मारकर एक गोदाम से भारी मात्रा में दूसरे प्रांत की शराब बरामद की है। शराब के साथ पुलिस ने छह तस्करों को भी दबोच लिया है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की रात इटावा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोल्ड स्टोर के पास एक गोदाम के बाहर पुलिस को दो-तीन अज्ञात लोग खड़े दिखे। गोदाम का शटर हल्का सा उठा हुआ था। चौकी इंचार्ज ने तत्काल थाने पर सूचना दी और जीप की लाइट जलाकर गेट से अंदर शराब पैक होते देखा। तस्करों के भागने की आशंका पर उन्होंने अंदर घुसकर तीन बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद थाना पुलिस ने आकर बचे हुए तीन अन्य तस्करों को दबोच लिया। पकडे़ गए शराब तस्कर गौरव यादव निवासी कुड़रा थाना किशनी, सतीश धोबी, रामऔतार जाटव, सनी सविता निवासी लौहर रंपुरा थाना बसरेहर जिला इटावा, श्यामवीर यादव निवासी नगला गेट थाना बसरेहर जिला इटावा, अजय सविता निवासी मुंडेरपुरा थाना विधूना जिला औरैया को गिरफ्तार किया। इनके पास तलाशी में 55 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने गोदाम के अंदर से एक मारुति सेलेरियो कार को कब्जे में ले लिया। इसके अंदर भी पेटियों में शराब भरी हुई थी। कार शराब माफिया गौरव यादव के ससुर मुन्नालाल की बताई जा रही है। 
सुबह सीओ भोगांव आत्मप्रकाश यादव ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। सुबह दस बजे एसपी देवरंजन वर्मा गोदाम पर पहुंचे। आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार, इलाहबाद से आए प्रवर्तन दल के निरीक्षक पवन शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और शराब की गिनती करवाई। पकड़ी शराब अरुणाचल प्रदेश की और बियर हरियाणा ब्रांड की थी। देशी शराब की 226 पेटी, सात पेटी बियर और 31 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक जिले में करीब दो करोड़ की अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। गुरुवार को पकड़े गए सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई होगी और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया जाएगा। 
विज्ञापन

- देवरंजन वर्मा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें