फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी पर दिनदहाडे फायरिंग से दहशत

Sun, 27 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बाटा वाली गली में रविवार सुबह हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। जमीन की रंजिश में हुए इस हमले में व्यवसायी छर्रे लगने से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड के समीप बाटा वाली गली निवासी अजीत यादव की गली में ही गोकुल ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। इसके अलावा वह ठेकेदारी का काम भी करता है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह बालू का ट्रक देखकर वापस घर लौटा। तभी जमीन की रंजिश को लेकर मोहल्ला निवासी सिद्धशरण जैन उनके पुत्र अवनीश, आशीष, भतीजा हेतू एक अज्ञात साथी के घर में घुस आया। जमीन पर कब्जा का आरोप लगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। 12 बोर के तमंचा से चली गोली के छर्रे कंधे में लगने से अजीत घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। परिवारीजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। घायल के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सपा का कार्यकर्ता भी है घायल व्यापारी
मैनपुरी। रविवार को गोली लगने से घायल अजीत यादव सपा कार्यकर्ता भी है। कार्यकर्ता होने के साथ ही सपा के कई नेताओं से उनके अच्छे संबंध होने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें