फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली के इश्क में युवक ने ही की थी पत्नी की हत्या

Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ख्‍ाुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साली से एकतरफा प्रेम और शादी रचाने की जिद में युवक ने ही पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गांव चतुरीपुर में एक माह पूर्व लूट के बाद हत्या की घटना का पर्दाफाश किया है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के बाद जेल भेजा है। शनिवार को प्रेसवार्ता में एसपी ने टीम की कामयाबी पर पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव चतुरीपुर निवासी ब्रह्मकांत ने 26 अक्तूबर की रात थाने में एक नामजद सहित पांच के विरुद्ध लूट के बाद पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि देर शाम वह पत्नी राजवाला की विदा कराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने टक्कर मारकर बाइक को गिरा दिया। पत्नी से जेवर गहने लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।  
कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही पत्नी की हत्या करने के बाद घटना को लूट दिखाने की कोशिश की थी। वह साली से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। मगर पत्नी रास्ते में रोड़ा बन रही थी। इसीलिए उसने घटना के दिन गांव मकोया से एक तमंचा खरीदा और पत्नी को ससुराल से घर लाते समय गोली मार दी। शनिवार को एसपी सुनील कुमार सक्सेना प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शुरू से ही पति के बयान संदिग्ध लग रहे थे। मृतका के पिता की ओर से भी तहरीर मिल गई है। आरोपी से आला ए कत्ल बरामद करने के बाद उसे जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें