फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन नहीं बंद करने पर एसएसओ को पीटा

Sat, 26 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया छिनकौरा सब स्टेशन पर पहुंचे युवकों ने एसएसओ पर लाइन बंद कराने का दबाव बनाया। इस पर एसएसओ ने विरोध किया तो युवक भड़क गए और जमकर पिटाई कर दी। साथ ही कई सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ दिया। एसएसओ की तहरीर पर पुलिस उनका मेडिकल कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़िया छिनकौरा सब स्टेशन पर सुबोध कुमार यादव एसएसओ के पद पर तैनात हैं। शनिवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे वह सब स्टेशन पर बैठे थे। तभी गांव के ही कश्मीर कुमार, सूर्यप्रताप सब स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने एसएसओ पर लाइन बंद करने का दबाव बनाया। एसएसओ के मना करने पर दोनों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही वहां रखे कुछ अभिलेख भी फाड़ दिए। शोरगुल सुनकर अन्य कर्मचारियों को आते देख दोनों युवक रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इस दौरान एसएसओ को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में थाने पहुंचे एसएसओ ने घटना के संबंध में कश्मीर कुमार तथा सूर्यप्रताप के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उनका मेडिकल कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में दबिश दी है। आरोपी हाथ नहीं लग सके हैं। उन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं एसएसओ का कहना है कि गांव के युवक आए दिन लाइन काटने का दबाव बनाते हैं। लाइन नहीं काटने पर गाली गलौज करते हैं। सीओ भोगांव का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बना दी गई हैं। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि इस संबंध में डीएम और एसपी को जानकारी देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें